CG Vyapam Mandi Upnirikshk Bharti 2026: 180 पदों पर बंपर भर्ती | योग्यता और सिलेबस देखें

By: Khusboo Sahu

On: February 21, 2026

CG Vyapam Mandi Upnirikshk Bharti 2026

CG Vyapam Mandi Upnirikshk Bharti 2026 छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड ने उप निरीक्षक (Mandi Sub Inspector) के रिक्त पदों को भरने के लिए CG Vyapam के माध्यम से आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है।

यह भर्ती उन सभी युवाओं के लिए एक अवसर है जो स्नातक (Graduate) पास हैं और सरकारी विभाग में अपना करियर बनाना चाहते हैं। हम आपको Cg Vyapam Mandi Upnirikshk Vacancy 2026 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी देंगे। यहाँ आप कुल पद, आवेदन की तारीख, परीक्षा शुल्क, सिलेबस और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानेंगे।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 06 फरवरी 2026 से शुरू हो रहे हैं और परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। कुल 180 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। चलिए, पूरी जानकारी को विस्तार से समझते हैं।

CG Vyapam Mandi Sub Inspector Recruitment 2026 Overview

विवरण (Particulars)जानकारी (Details)
विभाग का नामछत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड
परीक्षा आयोजकछत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam)
परीक्षा का नाममंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MSBI26)
पद का नामउप निरीक्षक (Sub Inspector)
कुल पद (Total Vacancies)180 पद
आवेदन का तरीकाऑनलाइन (Online)
नौकरी का स्थानछत्तीसगढ़
वेतनमान (Salary)लेवल-06 (Rs. 25300 – 80500)
आधिकारिक वेबसाइटvyapam.cgstate.gov.in
CG Vyapam Mandi Upnirikshk Bharti 2026
Table of Contents

Important Dates for CG Mandi SI Vacancy 2026

घटना (Event)तारीख (Date)
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि06 फरवरी 2026 (शुक्रवार)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) रात 11:59 बजे तक
त्रुटि सुधार (Correction Window)28 फरवरी 2026 से 02 मार्च 2026 तक
प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि20 अप्रैल 2026
परीक्षा की तिथि (Exam Date)26 अप्रैल 2026 (रविवार)
परीक्षा का समयसुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
परीक्षा केंद्र16 जिला मुख्यालयों में

CG Vyapam Mandi Upnirikshk Vacancy 2026 Details

छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड ने कुल 180 पदों के लिए यह विज्ञापन जारी किया है। इन पदों को अलग-अलग वर्गों में बांटा गया है। आपकी श्रेणी के अनुसार पदों की संख्या नीचे दी गई है:

श्रेणी (Category)कुल पद (Total Posts)
अनारक्षित (General/UR)75
अनुसूचित जनजाति (ST)58
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)25
अनुसूचित जाति (SC)22
कुल योग (Total)180

नोट: इसमें महिलाओं, भूतपूर्व सैनिकों और दिव्यांगजनों के लिए भी नियमानुसार आरक्षण शामिल है।

Eligibility Criteria CG Vyapam Mandi Upnirikshk Bharti 2026

अगर आप इस फॉर्म को भरना चाहते हैं, तो आपको पात्रता मापदंडों (Eligibility Criteria) को पूरा करना होगा।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

  • उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • चाहे आपने B.A., B.Sc, B.Com, B.Tech या कोई अन्य ग्रेजुएशन डिग्री की हो, आप आवेदन कर सकते हैं।

Age Limit (आयु सीमा)

आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष (छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए)
  • आयु में छूट: छत्तीसगढ़ के आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/महिला) को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी (अधिकतम 45 वर्ष तक)।

Domicile (निवास)

  • उम्मीदवार को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल/स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।

Application Fee Details

ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का विवरण इस प्रकार है:

वर्ग (Category)आवेदन शुल्क (Application Fee)
सामान्य वर्ग (General)₹ 350/-
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)₹ 250/-
SC / ST / दिव्यांग (PwD)₹ 200/-

ध्यान दें: छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों के लिए शासन के नियमानुसार शुल्क में छूट का प्रावधान हो सकता है, भुगतान ऑनलाइन मोड (Net Banking/Debit/Credit Card/UPI) से किया जाएगा।

Salary Structure for Mandi Inspector

चयनित उम्मीदवारों को बहुत ही आकर्षक वेतन दिया जाएगा। यह एक स्थाई सरकारी नौकरी है।

  • पे-मेट्रिक्स: लेवल-06 (Level-06)
  • मूल वेतन: ₹ 25,300 से ₹ 80,500 प्रति माह।
  • इसके साथ ही महंगाई भत्ता (DA) और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
  • चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर की जाएगी।

CG Mandi Sub Inspector Exam Pattern & Syllabus 2026

Cg Vyapam Mandi Upnirikshk Syllabus 2026 परीक्षा में सफलता पाने के लिए सिलेबस को समझना सबसे जरूरी है। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे।

Marking Scheme:

  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • समय: 2 घंटे 15 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग: 1/4 (0.25 अंक काटे जाएंगे हर गलत उत्तर पर)।

Subject-wise Syllabus:

भाग – क (हिंदी व्याकरण सहित) – 07 अंक

  • स्वर, व्यंजन, वर्तनी, लिंग, वचन, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, समास, संधि, मुहावरे, लोकोक्तियाँ आदि।

General English with Grammar – 08 अंक

  • Number, Gender, Articles, Pronoun, Adjectives, Verb, Adverb, Active/Passive Voice, Direct/Indirect Narration, Synonyms/Antonyms, One word substitution, Spellings.

गणित (Mathematics) – 20 अंक

  • प्राकृतिक/पूर्ण/परिमेय संख्याएँ, वर्ग, घन, गुणनखंड, वर्गमूल, घनमूल, घातांक नियम, महत्तम समापवर्तक, लघुत्तम समापवर्त्य, औसत, चाल, समय, दूरी, बीजगणित, अनुपात-समानुपात, प्रतिशत, लाभ-हानि, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, रेखा एवं कोण, त्रिभुज, चतुर्भुज, वृत्त, गोला, बेलन, शंकु।

भाग – ख

सामान्य मानसिक योग्यता (Reasoning) – 10 अंक

  • तर्क करना, संबंध देखना, एनालॉजी, आंकिक योग्यता, विषमता को पहचानना, आंकिक श्रेणी, अक्षर श्रेणी, कोडिंग-डिकोडिंग।

सामान्य ज्ञान (General Knowledge) – 25 अंक

  • भारतीय राजनीतिक व्यवस्था एवं संविधान।
  • भारतीय इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन।
  • भूगोल (भारत और विश्व)।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था।
  • सामान्य विज्ञान (भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान)।

समसामयिक घटनाक्रम (Current Affairs) – 10 अंक

  • राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय एवं छत्तीसगढ़ से संबंधित खेलकूद और घटनाएँ।

छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी – 10 अंक

  • छत्तीसगढ़ का इतिहास, भूगोल, राजनीतिक व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, योजनाएं, पुरस्कार, लोकगीत-संगीत, व्यक्तित्व।

कम्प्यूटर की सामान्य जानकारी – 10 अंक

  • MS Office, Internet, Antivirus, Multimedia, Google, YouTube, Search Engines आदि का उपयोग।

Selection Process for Mandi SI

  1. लिखित परीक्षा: सभी पात्र उम्मीदवारों को व्यापम द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा देनी होगी।
  2. मेरिट सूची: लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
  3. दस्तावेज़ सत्यापन: मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  4. मेडिकल जांच: अंत में मेडिकल फिटनेस के बाद नियुक्ति दी जाएगी।

How to Apply Online for CG Vyapam Mandi SI Recruitment 2026

आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले आपको CG Vyapam की वेबसाइट पर अपना Profile Registration करना होगा। अगर आपने पहले किया है, तो उसी आईडी का उपयोग करें।
  2. अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी/पासवर्ड से लॉगिन करें।
  3. डैशबोर्ड पर आपको “Mandi Sub Inspector Recruitment Exam (MSBI26)” का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  4. आपकी जानकारी प्रोफाइल से अपने आप आ जाएगी। केवल परीक्षा केंद्र (Exam City) का चयन करें।
  5. यह पहले से प्रोफाइल में उपलोड रहते हैं।
  6. अपनी श्रेणी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
  7. आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

Notification & Form Syllabus PDF for CG Mandi Sub Inspector Exam

CMHO Korba Vacancy 2026
विवरण (Description)लिंक (Link)
Apply OnlineClick Here
Download Official Notification (PDF)Download Now
Download Syllabus (PDF)Download Now
Official WebsiteVisit Vyapam Website
Join WhatsApp GroupJoin Telegram Group

CG Vyapam Mandi Upnirikshk Bharti 2026 (FAQs)

Q1: छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
उत्तर: आवेदन 06 फरवरी 2026 से शुरू होंगे।

Q2: मंडी सब इंस्पेक्टर के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
उत्तर: किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।

Q3: क्या दूसरे राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, इस भर्ती के लिए केवल छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी ही पात्र हैं।

Q4: मंडी उप निरीक्षक की सैलरी कितनी होती है?
उत्तर: वेतन मैट्रिक्स लेवल-6 के तहत 25,300 रुपये से 80,500 रुपये तक वेतन मिलता है।

Q5: परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है या नहीं?
उत्तर: हाँ, परीक्षा में 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।

Q6: चयन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: चयन लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर किया जाएगा। कोई इंटरव्यू नहीं होगा।

यदि आपके मन में CG Vyapam Mandi Upnirikshk Bharti 2026 से जुड़ा कोई भी सवाल है, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। 

Khusboo Sahu

Hi, I’m khusboo, an educational content writer at Special cg job. I’m passionate about creating informative and easy-to-understand blog posts that help students prepare better for their academic and competitive exams. My aim is to provide accurate, engaging, and useful content that makes learning a little easier and a lot more interesting for readers. I love exploring new topics in education and simplifying them for every learner. My aims to bridge the gap between opportunity and ambition in the competitive world of education and employment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “CG Vyapam Mandi Upnirikshk Bharti 2026: 180 पदों पर बंपर भर्ती | योग्यता और सिलेबस देखें”

Leave a Comment