ITI Sakti Guest Lecturer Vacancy 2026: आईटीआई सक्ती में मेहमान प्रवक्ता के पदों पर निकली भर्ती, यहाँ से करें आवेदन

By: Khusboo Sahu

On: April 15, 2026

ITI Sakti Guest Lecturer Vacancy

ITI Sakti Guest Lecturer Vacancy 2026: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) सक्ती, छत्तीसगढ़ ने मेहमान प्रवक्ता (Guest Lecturer) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए ड्राइवर-कम-मैकेनिक और वर्कशॉप कैलकुलेशन जैसे विषयों के लिए शिक्षकों का चुनाव किया जाएगा। आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है, जिसमें आपको अपने दस्तावेज स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के जरिए भेजने होंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2026 तय की गई है।

ITI Sakti Guest Lecturer Recruitment 2026 – भर्ती की जानकारी

विवरणजानकारी
विभाग का नामकार्यालय प्राचार्य/नोडल अधिकारी, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सक्ती, छ.ग.
पद का नाममेहमान प्रवक्ता (Guest Lecturer)
कुल पदों की संख्या02 पद
नौकरी का स्थानसक्ती, छत्तीसगढ़
आवेदन की प्रक्रियाऑफलाइन (स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक)
आवेदन की अंतिम तिथि20 अप्रैल 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
आधिकारिक वेबसाइटsakti.cg.gov.in
ITI Sakti Guest Lecturer Vacancy 2026
ITI Sakti Guest Lecturer Vacancy 2026

ITI Sakti Vacancy Details 2026 – पदों का विवरण

व्यवसाय/विषय का नामकुल पदसंस्था का नाम
ड्राइवर कम मैकेनिक01आईटीआई सक्ती
वर्कशॉप कैलकुलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्राइंग01आईटीआई सक्ती
कुल योग02

ITI Sakti Guest Lecturer Eligibility – शैक्षणिक योग्यता

ITI Sakti Guest Lecturer Vacancy 2026 के लिए विभाग ने कुछ जरूरी योग्यताएं तय की हैं। अगर आप इन शर्तों को पूरा करते हैं, तभी आपका आवेदन स्वीकार किया जाएगा:

1. वर्कशॉप कैलकुलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्राइंग के लिए:

  • उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल (10वीं) या पुरानी पद्धति से 11वीं पास होना चाहिए।
  • इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई/एनटीसी या अप्रेंटिसशिप का सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
  • अगर आपके पास संबंधित ब्रांच में इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा है, तो भी आप आवेदन कर सकते हैं।

2. ड्राइवर कम मैकेनिक के लिए:

  • 10वीं या पुरानी पद्धति से 11वीं कक्षा पास होना जरूरी है।
  • ड्राइवर कम मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई या अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • सबसे जरूरी बात यह है कि आपके पास भारी मोटर यान (HMV) या हल्का मोटर यान (LMV) का वैध स्थाई लाइसेंस होना अनिवार्य है।

Age Limit for ITI Sakti Recruitment 2026 – आयु सीमा

आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 20 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: सरकारी नियमों के अनुसार छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को आयु सीमा में छूट भी दी जा सकती है।

Application Fees – आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य (General) 0/-
ओबीसी (OBC)0/-
एससी/एसटी (SC/ST)0/-

Salary Details for ITI Sakti Guest Lecturer – सैलरी की जानकारी

मेहमान प्रवक्ता के रूप में चुने गए उम्मीदवारों को उनके काम के घंटों के आधार पर मानदेय (Salary) दिया जाएगा।

  • प्रति घंटा दर: ₹ 140/-
  • अधिकतम मासिक वेतन: ₹ 15,000/-

ITI Sakti Recruitment Application Process – आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आपको आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। बस आप सक्ती जिले की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करके उसे अच्छे से भर लें और अपनी 10वीं, आईटीआई की मार्कशीट व निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी कागजों की फोटोकॉपी पर खुद के साइन (Self-Attest) करके साथ में लगा दें। अब इन सबको एक लिफाफे में डालकर उस पर अपने ट्रेड का नाम लिखें और 20 अप्रैल 2026 की शाम 5 बजे से पहले-पहले ‘प्राचार्य, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सक्ती, जिला-सक्ती (छ.ग.) पिन-495689’ के पते पर केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के जरिए भेज दें। याद रहे, खुद जाकर ऑफिस में फॉर्म जमा न करें, वरना वह स्वीकार नहीं होगा।

ITI Sakti Guest Lecturer Vacancy 2026Important Dates

आयोजनतिथि
विज्ञापन जारी होने की तिथि10 अप्रैल 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि10 अप्रैल 2026
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि20 अप्रैल 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

Selection Process in ITI Sakti 2026 – चयन प्रक्रिया

चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर होगा। इसके लिए कोई अलग से लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। चयन के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

  • आपकी तकनीकी योग्यता (जैसे आईटीआई या डिग्री/डिप्लोमा) में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
  • अगर एक से अधिक उम्मीदवार एक ही अंक पर होते हैं, तो अनुभव या उच्च योग्यता को प्राथमिकता मिल सकती है।
  • चयनित उम्मीदवारों की सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट और संस्था के नोटिस बोर्ड पर लगा दी जाएगी।
  • चयन के बाद आपको एक शपथ पत्र (Affidavit) भी देना होगा कि आपके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

ITI Sakti Bharti 2026 Notification PDF Download

CMHO Bilaspur Vacancy 2026

Important Links for Candidates – जरूरी लिंक

CG ITI Bharti 2026 उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहाँ कुछ जरूरी लिंक दिए जा रहे हैं, जहाँ से आप सीधे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

लिंक का नामयहाँ क्लिक करें
ऑफिशियल वेबसाइटसक्ती जिला पोर्टल
नोटिफिकेशन डाउनलोड करेंPDF Download
एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ेंयहाँ जॉइन करें
Whatsapp ग्रुप से जुड़ेंयहाँ जॉइन करें

ITI Sakti Guest Lecturer Vacancy 2026 FAQs

प्रश्न 1: क्या छत्तीसगढ़ के बाहर के लोग आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: जी नहीं, इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

प्रश्न 1: क्या एक से ज्यादा ट्रेड के लिए फॉर्म भर सकते हैं?
उत्तर: हाँ, अगर आप योग्यता रखते हैं तो एक से ज्यादा पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन आपको हर पद के लिए अलग-अलग लिफाफा और अलग-अलग फॉर्म भेजना होगा।

प्रश्न 1: अनुभव प्रमाण पत्र की क्या जरूरत है?
उत्तर: अगर आपके पास पहले से आईटीआई में पढ़ाने का अनुभव है, तो उसे जरूर लगाएं। इससे चयन के समय आपको फायदा मिल सकता है।

प्रश्न 1: चयन होने के बाद काम कब तक रहेगा?
उत्तर: यह पद पूरी तरह से अस्थायी है। मेहमान प्रवक्ता का चयन केवल एक शैक्षणिक सत्र (2026-27) के लिए किया जा रहा है।

फॉर्म भरते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • फॉर्म में कांट-छांट न करें।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बिल्कुल सही लिखें ताकि विभाग आपसे संपर्क कर सके।
  • अधूरे या देरी से मिले फॉर्म पर विचार नहीं किया जाएगा।

अगर आप सक्ती जिले में सरकारी संस्थान के साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं, तो समय रहते अपना आवेदन जरूर भेज दें। छत्तीसगढ़ की ऐसी ही अन्य भर्तियों की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Khusboo Sahu

Hi, I’m khusboo, an educational content writer at Special cg job. I’m passionate about creating informative and easy-to-understand blog posts that help students prepare better for their academic and competitive exams. My aim is to provide accurate, engaging, and useful content that makes learning a little easier and a lot more interesting for readers. I love exploring new topics in education and simplifying them for every learner. My aims to bridge the gap between opportunity and ambition in the competitive world of education and employment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment