WCD Balod IT Assistant Vacancy 2026: मिशन शक्ति में IT असिस्टेंट की भर्ती! ₹20,900 सैलरी, ऐसे भरें फॉर्म

WCD Balod IT Assistant Vacancy 2026: कार्यालय कलेक्टर (महिला एवं बाल विकास विभाग), जिला-बालोद ने “मिशन शक्ति” योजना के तहत संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।

जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (DHEW) में आई.टी. असिस्टेंट (IT Assistant) के पद पर भर्ती की जानी है। यह भर्ती पूरी तरह से संविदा (Contractual) आधार पर होगी। योग्य उम्मीदवार 05 मार्च 2026 से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 है।

इस आर्टिकल में हम आपको Mission Shakti Balod Vacancy से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, वेतन और WCD Balod Offline Form PDF डाउनलोड करने की प्रक्रिया बताएंगे ताकि आप आसानी से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकें।

WCD Balod Recruitment 2026 Overview

विवरण (Description)जानकारी (Details)
विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बालोद (Mission Shakti)
भर्ती का नामWCD Balod IT Assistant Recruitment 2026
पद का नामआई.टी. असिस्टेंट (IT Assistant)
कुल पद01 (अनारक्षित – General)
वेतन (Salary)₹ 20,900/- प्रति माह (एकमुश्त)
आवेदन का तरीकाऑफलाइन (स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक / कुरियर)
नौकरी का स्थानबालोद, छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)
अंतिम तिथि18/03/2026 (शाम 5:30 बजे तक)
आधिकारिक वेबसाइटbalod.gov.in
WCD Balod IT Assistant Vacancy 2026

Mission Shakti Balod Vacancy Details

यह भर्ती मिशन शक्ति योजना के तहत “हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन (DHEW)” के संचालन के लिए की जा रही है।

पद का नाम श्रेणी कुल पद
आई.टी. असिस्टेंट (IT Assistant)अनारक्षित (GEN)01
कुल01

नोट: चूंकि यह पद अनारक्षित (General) है, इसलिए किसी भी वर्ग (ST/SC/OBC/GEN) का उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। लेकिन छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को चयन में प्राथमिकता (बोनस अंक) दी जाएगी।

Eligibility Criteria for WCD Balod IT Assistant

इस WCD Balod IT Assistant Vacancy 2026 में आवेदन करने के लिए आपके पास डिग्री के साथ-साथ कार्य अनुभव (Experience) होना बहुत जरूरी है।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

  1. ग्रेजुएशन: कंप्यूटर / आई.टी. क्षेत्र में स्नातक उपाधि (Graduate in Computer/IT field)।
  2. तकनीकी ज्ञान: कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान, MS Office, और कंप्यूटर टाइपिंग में कार्य करने की क्षमता।
  3. अनिवार्य अनुभव (Mandatory Experience):
    • किसी शासकीय / अर्द्धशासकीय संस्थाओं में डेटा प्रबंधन (Data Management), प्रोसेस डॉक्यूमेंटेशन, और वेब बेस्ड रिपोर्टिंग फॉर्मेट में कार्य करने का कम से कम 03 वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है।

Age Limit (आयु सीमा)

आयु की गणना 01/01/2026 के आधार पर की जाएगी:

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 45 वर्ष
  • छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों और आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी, लेकिन सभी छूट मिलाकर अधिकतम आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Salary Structure for Balod IT Assistant Post

चयनित उम्मीदवार को Mission Shakti Balod Vacancy के तहत एक निश्चित एकमुश्त मानदेय दिया जाएगा।

  • पद: IT Assistant
  • वेतन मैट्रिक्स: Level-7
  • मासिक वेतन: ₹ 20,900/- (फिक्स)

Selection Process

इस WCD Balod Recruitment 2026 में चयन लिखित परीक्षा के आधार पर नहीं, बल्कि आपके पुराने अंकों और अनुभव के आधार पर होगा। कुल 100 अंकों का विभाजन इस प्रकार है:

  1. शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम योग्यता में प्राप्त प्रतिशत का 60% अंक (अधिकतम 60 अंक)।
  2. अनुभव: न्यूनतम अनुभव के बाद प्रत्येक अतिरिक्त वर्ष के लिए 02 अंक (अधिकतम 18 अंक)।
  3. बोनस अंक: छत्तीसगढ़ के मूल निवासी आवेदकों को 02 बोनस अंक दिए जाएंगे।
  4. कौशल परीक्षा: वॉक् इन इंटरव्यू / कंप्यूटर कौशल परीक्षा हेतु 20 अंक निर्धारित हैं।

कुल: 100 अंक के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी।

Important Dates

समय बहुत कम दिया गया है, इसलिए WCD Balod IT Assistant Recruitment 2026 के लिए अंतिम तिथि का इंतज़ार न करें।

घटनाक्रम (Event)तिथि (Date)
विज्ञापन जारी होने की तिथि05/03/2026
आवेदन शुरू होने की तिथि05/03/2026
आवेदन पहुँचने की अंतिम तिथि18 मार्च 2026 (शाम 5:30 बजे तक)

Application Fee & Postal Details

कोई भी डिमांड ड्राफ्ट (DD) नहीं मांगा गया है, लेकिन आपको डाक का खर्च उठाना होगा।

  • शुल्क: निःशुल्क (Nil)
  • लिफाफा: आपको आवेदन के साथ अपना पता लिखा एक खाली लिफाफा संलग्न करना है जिस पर 5 रुपये का डाक टिकट लगा हो।

How to Apply & Download WCD Balod Application Form PDF

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले नीचे दी गई लिंक से WCD Balod Application Form PDF डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
  2. आवेदन पत्र में अपना नाम, पता, योग्यता और अनुभव की जानकारी सही-सही भरें।
  3. पनी फोटो चिपकाएं और सभी प्रमाण पत्रों (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, अनुभव प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र) की स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी साथ में लगाएं।
  4. चयन होने की स्थिति में आपको 50 रुपये के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र देना होगा (अभी आवेदन के साथ नहीं)।
  5. लिफाफे के ऊपर स्पष्ट शब्दों में लिखें:
    • “आवेदित पद का नाम – आई.टी. असिस्टेंट”
    • “वर्ग – …………….”
  6. पता: आवेदन को रजिस्टर्ड डाक / स्पीड पोस्ट / कुरियर के माध्यम से नीचे दिए गए पते पर भेजें।

आवेदन भेजने का पता: प्रति,जिला कार्यक्रम अधिकारी,महिला एवं बाल विकास विभाग,कक्ष क्रमांक 79, जिला बालोद (छ.ग.)

WCD Balod IT Assistant Notification PDF Download

CMHO Bilaspur Vacancy 2026

Important Links for WCD Balod Vacancy 2026

यहां से आप विज्ञापन और आवेदन फॉर्म सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक (Direct Links)यहाँ क्लिक करें (Action)
Download Application Form PDFClick Here to Download
Official Notification PDFDownload Notification
Official WebsiteVisit balod.gov.in
Join Telegram ChannelJoin Now
Join WhatsApp GroupJoin Now

WCD Balod IT Assistant Vacancy 2026 (FAQs)

Q1: WCD Balod IT Assistant Recruitment 2026 की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 है।

Q2: क्या IT Assistant पद के लिए अनुभव (Experience) जरूरी है?
Ans: जी हाँ, कम से कम 03 वर्ष का डेटा प्रबंधन या संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना अनिवार्य है। बिना अनुभव के आवेदन निरस्त हो सकता है।

Q3: Mission Shakti Balod Vacancy का फॉर्म कैसे जमा करें?
Ans: फॉर्म भरकर आपको स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक या कुरियर से जिला कार्यक्रम अधिकारी, बालोद के पते पर भेजना होगा।

Q4: क्या दूसरे राज्य के लोग आवेदन कर सकते हैं?
Ans: हाँ, भारत का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के निवासियों को मेरिट में 2 नंबर का बोनस मिलेगा और अनुभव प्रमाण पत्र की शर्तें पूरी करनी होंगी।

Q5: IT Assistant की सैलरी कितनी है?
Ans: इस पद के लिए एकमुश्त वेतन ₹ 20,900 प्रति माह निर्धारित है।

नई जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहें। धन्यवाद!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top